‘धाकड़’ का भोपाल शेड्यूल कंगना रनौत ने किया खत्म
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ का भोपाल शेड्यूल पूरा कर लिया है। कंगना रनौत ने रविवार को अपनी फिल्म का शेड्यूल पूरा होने कि खबर को सोशल मीडिया शेयर किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने नए वेंचर को लेकर भी संकेत दिए हैं। कंगना ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा। ‘शेड्यूल रैप अलर्ट’। सबसे अद्भुत लोग, चीफ राजी और मेरे प्यारे दोस्त सोहेल को धन्यवाद, मेरे जीवन की सबसे अद्भुत टीम। ‘धाकड़’ कुछ शानदार होने वाली है। अब दूसरे मिशन की ओर बढ़ रही हूं। नया वेंचर आ रहा है। कंगना रनौत हाल ही में अपनी फिल्म ‘धाकड़’ के सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें एक्ट्रेस हमें एक्शन से भरपूर अंदाज में नजर आ रही थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अर्जुन रामपाल भी नजर आने वाले हैं, जहां एक्टर इस फिल्म में रुद्रवीर की भूमिका में हैं। रजनीश राजी घई के निर्देशन में बनी फिल्म 1 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। कंगना रनौत की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों खासा व्यस्त चल रही हैं। जी एक्ट्रेस हमें बहुत जल्द तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायॉपिक ‘थलाइवी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा कंगना रनौत फिल्म ‘तेजस’ में काम करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह एयरफोर्स की फाइटर पायलट का किरदार निभाएंगी।

पाठको की राय